दिवाली क्यों मनाई जाती है? दिवाली कैसे मनाएं? 2023

नमस्कार दोस्तो दिवाली क्यों मनाई जाती है पूरी जानकारी हिंदी में मैं आपको देने वाला हूं जैसा की आपको पता है कि दिवाली हमारे सबसे बड़े पर्वो में से एक पर्व है। तो मैं आज आपको इस पर्व के बारे में बहुत कुछ ख़ास जानकारी आपको देने वाला हूं जैसे कि – हम दिवाली क्यों मनाते हैं , हमें दिवाली कैसे मनानी चाहिए, दिवाली पर हमें क्या क्या करना चाहिए और भी बहुत सारी बातें हम आपको बताने वाले हैं। दिवाली क्यों मनाई जाती है? दिवाली कैसे मनाएं? 2023

हमारे भारत देश में तरह तरह के त्योहारों को मनाया जाता है उनमें से एक दिवाली है। दिवाली की सामाजिक और धार्मिक दोनो दृष्टि से महत्व है।
दिवाली को हिंदू, सिख , बौद्ध एवम् जैन धर्म के लोग मनाते हैं।
सभी धर्मों में इसके अलग अलग पहलू है कि दिवाली क्यों मनाई जाती है। तो इसके बारे मैं आपको सभी धर्मो के पहलू बताता हूं।

हिंदू धर्म में दिवाली क्यों मनाई जाती है? –

हमारी रामायण में बताया गया है कि जब श्री राम लंकेस्पति रावण का बध करके माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या वापस आए थे तो उस दिन अयोध्या नगरी पूरी दीपो से जगमगा रही थी। भगवान राम के 14 वर्ष वनवास के बाद अयोध्या को दीपो से जगमगा  दिया था। तभी से हम इस पर्व को दिवाली के रूप में मानते हैं। दिवाली आने से कुछ दिनों पहले से ही लोग अपने अपने घरो, दुकानों , में साफ सफाई और कलर करने लगते है।

सिख धर्म में दिवाली क्यों मनाई जाती है –

सिख धर्म के लोग इस त्योहार को बंदी छोड़ दिवस के रूप में मनाते हैं। बताया गया है कि जब गुरु गोविंद सिंह जी जहांगीर की कैद से आजाद होकर अमृतसर आए थे तो पूरे गुरुद्वारे को दीप जलाकर रोशन कर गुरु गोविंद जी का स्वागत किया गया था। तभी से इस दिन को बंदी छोड़ दिवस के रूप में मनाते हैं।

बौद्ध धर्म के लोग दिवाली क्यों मानते हैं –

  बौद्ध धर्म में दिवाली इस लिए मनाई जाती है क्योंकि गौतम बौद्ध जी इस दिन अपने जन्म स्थान पर 18 वर्ष के पश्चात लोटे थे। बौद्ध धर्म के लोग भी दिवाली को बहुत धूम धाम के साथ मनाते हैं।

जैन धर्म के लोग दिवाली क्यों मनाते हैं –

जैन धर्म के लोग दिवाली इसलिए मानते है क्योंकि इस दिन ये जैन धर्म के भगवान महावीर की पूजा करते हैं और उनकी त्याग और तपस्या को याद करते हैं।

दिवाली पर हमें क्या क्या करना चाहिए –

  • सबसे पहले हमें अपने घरों की साफ सफाई करनी चाहिए।
  • घरो को नए नए कलर से नया बनाना है।
  • रोशनी का त्योहार है तो बल्ब, लाइट, दीप, सभी को जलाकर घरों को जगमगाना है।
  • गरीबों से दीप लेने है जिससे उनकी भी अच्छे से दिवाली मन जाए ।
  • गरीबों में मिठाई बाटनी है।
  • रात को अपने अपने भगवान की पूजा करके अपने से बड़ों को प्रणाम करके उनका आशीर्वाद लेना है।
  • सभी इस त्योहार को धूम धाम से बम फोड़ के दोस्तो से मिलकर अच्छे से मनाते हैं।
  • सभी दोस्तो में मिठाई बांटते है और गले मिलते है।
  • सभी एक दूसरे में प्यार बांटते हैं।तो दोस्तो इस तरह से सभी धर्मो में इसके इसके अलग अलग महत्व है। सभी धर्मो में अलग अलग तरह से इसको मनाया जाता है।

Leave a comment